बिहार में ट्यूशन पढ़ने गए भाई-बहन की कार में मिली लाश, टीचर पर मर्डर का शक
पटना (बिहार) में ट्यूशन पढ़ने गए भाई-बहन का शव एक कार से संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। बच्चों के पिता के मुताबिक, ट्यूशन पढ़ने गए बच्चे जब घर नहीं लौटे तो शिक्षिका से पूछताछ की गई और शिक्षिका ने कहा कि वे जा चुके हैं। परिजन ने शिक्षिका पर ही बच्चों की हत्या करने का शक जताया है।