बिहार में ट्रेनी IAS की गाड़ी से कुचलकर 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, लोगों ने किया हंगामा
छपरा (बिहार) में ट्रेनी आईएएस अधिकारी नेहा कुमारी की तेज़ रफ्तार कार ने शनिवार को 8-वर्षीय बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय कुमारी चालक संग कार में मौजूद थीं व हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को रोककर हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर चली गई।