बिहार में ट्रेन की सीटें ही हो गईं गायब, खड़े होकर यात्रा कर रहे लोग
पटना (बिहार) में आरा-पटना मेमू ट्रेन की बोगियों से कई सीटें गायब होने का मामला सामने आया है। 'न्यूज़-18 हिंदी' के अनुसार ट्रेन संख्या 63214 में सीटों की जगह सिर्फ उनका लोहे का ढांचा बचा है और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। DRM ने मामले की जांच कराने की बात कही है।