बिहार में ट्रक से आए लुटेरों ने गोदाम से 2 घंटे में लूटा ₹25 लाख का लहसुन व आटा
गया (बिहार) में ट्रक से आए लुटेरों द्वारा एक गोदाम में 3 कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 150 बोरी लहसुन व 150 पैकेट आटा लूटे जाने का मामला सामने आया है। लूटे गए सामान की अनुमानित कीमत ₹25 लाख है और रिपोर्ट्स हैं कि आरोपियों ने दो घंटे में लूटपाट की। लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तोड़ दिया है।