बिहार में ट्रक से हुई टक्कर में उड़े कार के परखच्चे, कार सवार 3 लोगों की हुई मौत
बिहार के सिवान में शनिवार को एक ट्रक और कार में हुई टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार 3 लोग विदेश से लौटे अपने एक रिश्तेदार को रिसीव करने के लिए पटना में एयरपोर्ट गए थे और वापस लौटते समय हादसा हो गया। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।