बिहार में डीएम के साथ मीटिंग में मोबाइल चला रही थी ANM, पुलिस हिरासत में ली गई
जहानाबाद (बिहार) में श्रावणी मेले को लेकर डीएम अलंकृता पांडेय के साथ चल रही मीटिंग के दौरान एक महिला स्वास्थ्य कर्मी (एएनएम) लगातार फोन का उपयोग करते व वीडियो बनाते दिखी। बैठक की गंभीरता और गोपनीयता को नज़रअंदाज़ करने पर डीएम ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया जिसके बाद एएनएम को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया।