बिहार में डॉक्टर की कार में मिली 14 वर्षीय लड़के की लाश
गोपालगंज (बिहार) में एक क्लिनिक के पास से डॉक्टर की कार में 14 साल के किशोर का शव मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़का करीब 2 साल से डॉक्टर के साथ रह रहा था। लड़के के परिवार ने कहा कि डॉक्टर ने उसके पिता को फोन कर कहा था कि उनके बेटे ने कुछ कर लिया है।