डॉक्टर ने बिहार में शख्स को घोषित किया मृत, पोस्टमॉर्टम की बात सुनकर हुआ ज़िंदा
बिहार के नालंदा ज़िले के बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल में सोमवार को एक युवक बाथरूम में बेहोश मिला और लोगों व पुलिस ने उसे मरा हुआ समझ लिया। इसके बाद सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बिना नब्ज़ टटोले युवक को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का आदेश दिया। युवक ने जैसे ही यह बात सुनी, वह ज़िंदा खड़ा हो गया।