बिहार में डंपिग यार्ड में मिली जली हुई लाश, बोरे में बंद कर बाइक समेत जलाया गया
नवादा (बिहार) में डंपिंग यार्ड में बाइक के साथ एक जला हुआ शव मिला है। सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि शव देखकर लग रहा है कि हत्या कर लाश को बोरे में बांधकर लाया गया और बाइक के साथ जला दिया गया। बकौल एसडीपीओ, यह पता नहीं चल सका है कि शव महिला का है या पुरुष का।