बिहार में ड्यूटी के दौरान सिपाही ने AK-47 से खुद को मारी गोली, हुई मौत

कैमूर (बिहार) में सोमवार को ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल अमलेश कुमार को तत्काल नज़दीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही जवान की मौत हो गई।

Load More