बिहार में डबल मर्डर, श्राद्ध भोज से लौट रहे मुखिया व वॉर्ड सदस्य प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या
लखीसराय (बिहार) में मंगलवार देर रात बलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार उर्फ डोमू सिंह और वॉर्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों श्राद्ध भोज से लौट रहे थे तभी अपराधियों ने उनपर कई राउंड फायरिंग की। बकौल रिपोर्ट्स, मुखिया को 5-6 गोलियां और वॉर्ड सदस्य प्रतिनिधि को 1-2 गोली लगी थी।