बिहार में तीज पर दर्दनाक हादसा, मां के साथ तालाब में नहाने गए 3 बच्चे डूबे; 2 की मौत
कैमूर (बिहार) में मंगलवार को तीज पर्व के अवसर पर अपनी मां के साथ तालाब में नहाने गए 3 बच्चे डूब गए जिनमें से 2 की मौत हो गई है। एक बच्ची की हालत गंभीर है। रामगढ़ विधायक अशोक सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना को लेकर ज़िलाधिकारी से बात की है और सरकारी मुआवज़ा पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।