बिहार में तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, छिपकर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

गोपालगंज (बिहार) में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर सोमवार को भीड़ ने हमला कर दिया व पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आसपास के घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। पीछा करने के दौरान पुलिस वाहन की तस्करों की गाड़ी से टक्कर भी हो गई थी।

Load More