बिहार में थाने से 100 मीटर दूर गोली मारकर कारोबारी हत्या, पत्थरबाज़ी में 6 पुलिसकर्मी घायल
बिहार के रोहतास में गुरुवार शाम एक स्वर्ण कारोबारी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बदमाशों ने थाने से महज़ 100 मीटर दूर कारोबारी को 7 गोलियां मारी थीं। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों द्वारा शुक्रवार को शव रखकर थाने के सामने प्रदर्शन करने के दौरान हुई पत्थरबाज़ी में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।