बिहार में दुकान से लौट रहे सोना कारोबारी की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
समस्तीपुर (बिहार) में बाइक सवार बदमाशों ने राकेश कुमार पोद्दार नामक सोना कारोबारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी है। राकेश सोमवार को अपनी दुकान बंदकर घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें रोककर फायरिंग व लूटपाट की और विरोध पर गोली मार दी। बकौल पुलिस, हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।