बिहार में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार की गोली मारकर की हत्या
नालंदा (बिहार) में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े पेंटिंग का काम करने वाले सिकंदर राम नामक एक ठेकेदार की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि सिकंदर ने पंचायत स्तरीय चुनाव लड़ा था और आशंका है कि चुनावी रंजिश के कारण उसकी हत्या की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।