बिहार में दारोगा और तीन चौकीदारों पर दर्ज हुआ अवैध वसूली का केस, सभी हुए फरार
लखीसराय (बिहार) में एक थानाध्यक्ष ने अपने ही थाने के एक दारोगा और तीन चौकीदारों के खिलाफ बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोप में केस दर्ज किया है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।