बिहार में दुर्गा पूजा के मद्देनज़र 5-16 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द
बिहार में दुर्गा पूजा के मद्देनज़र आगामी 5-16 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आदेशानुसार, सांप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने के लिए विशेष परिस्थितियों को छोड़कर सभी तरह की छुट्टियां रद्द की गई हैं। आदेश का पालन करना सभी अधिकारियों-कर्मियों के लिए अनिवार्य किया गया है।