बिहार में दूसरे की जगह CTET की परीक्षा दे रहे 12 लोग हुए गिरफ्तार
दरभंगा (बिहार) में अलग-अलग केंद्रों से रविवार को दूसरे की जगह केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की परीक्षा दे रहे 2 महिलाओं सहित 12 लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बायोमेट्रिक जांच में इस फर्ज़ीवाड़े का पता चला। पकड़े गए एक आरोपी ने बताया कि उसे इसके बदले ₹50,000 मिलने वाले थे व उसने ₹5,000 एडवांस लिए थे।