बिहार में दूसरे शख्स से मोबाइल पर बात करने से रोकने पर महिला ने पति पर फेंका खौलता तेल
बांका (बिहार) में दूसरे शख्स से बात करने से रोकने पर एक महिला ने अपने पति के ऊपर खौलता हुआ तेल फेंक दिया है। घटना के वक्त पीड़ित सो रहा था और उसने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पीड़ित अस्पताल में भर्ती है व उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दंपति के 7 बच्चे हैं।