बिहार में दबंगों ने महादलित पति-पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटा, शख्स के मुंह पर किया पेशाब
बिहार के मुज़फ्फरपुर में कुछ दबंगों द्वारा महादलित पति-पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित शख्स ने दबंगों द्वारा उसके मुंह पर पेशाब किए जाने का भी आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि यह मामला रास्ते को लेकर विवाद से जुड़ा हुआ है और घटना की जांच की जा रही है।