बिहार में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरने से 50 से अधिक लोग हुए घायल, कई की हालत गंभीर
पटना (बिहार) के पुनपुन में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक दीवार गिरने से 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मकान में पूजा और प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था और इस दौरान एक पुरानी व जर्जर दीवार गिर गई।