बिहार में नौकरी का झांसा देकर युवतियों का यौन शोषण करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बिहार के मुज़फ्फरपुर में फर्ज़ी कंपनी बनाकर और उसमें नौकरी का झांसा देकर कई युवतियों का यौन शोषण करने के मुख्य आरोपी तिलक सिंह को पुलिस ने गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। एक पीड़िता ने तिलक पर उसका तीन बार गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया था। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है।