बिहार में निर्माणाधीन पुल से गिरा लोहे का भारी स्ट्रक्चर, हादसे के बाद भाग निकले अधिकारी

वैशाली (बिहार) के लालगंज में गुरुवार को निर्माणाधीन पुल से लोहे का भारी स्ट्रक्चर गिर गया। 'भारत माला परियोजना' के तहत बन रहे 6 लेन के पुल का स्ट्रक्चर गिरने से कई मज़दूर घायल हो गए हैं जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद कंपनी के अधिकारी मौके से फरार हो गए।

Load More