बिहार में नाले में मिली शख्स की सिर कटी लाश, प्राइवेट पार्ट भी गायब
बिहार के बांका में एक नाले में एक 35 वर्षीय ट्रक ड्राइवर की सिर कटी लाश मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक का सिर और प्राइवेट पार्ट नहीं मिला है। वहीं, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई गई है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।