बिहार में नई चीनी मिल लगाने वालों को ₹1 में पट्टे पर मिलेगी 40 एकड़ तक ज़मीन
गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बताया है कि नई चीनी मिल स्थापित करने के इच्छुक निवेशकों को बिहार राज्य चीनी निगम की भूमि 30-वर्ष के पट्टे पर 40 एकड़ तक ₹1 के सांकेतिक शुल्क पर दी जाएगी। उन्होंने कहा, "ज़मीन खरीदने पर निवेशकों को...निबंधन एवं स्टैंप ड्यूटी की 100% प्रतिपूर्ति दी जाएगी...एसजीएसटी की भी 5-वर्षों तक 100% प्रतिपूर्ति देंगे।"