बिहार में नग्नावस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक और युवती का शव
बिहार में दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जोगियारा रेलवे स्टेशन और चंदौना हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक युवक और एक युवती के शव नग्नावस्था में मिले। घटनास्थल और आसपास कोई कपड़े या चप्पल नहीं मिली हैं। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों की हत्या कर हत्यारों ने डेड बॉडी को रेलवे ट्रैक पर लाकर रख दिया।