बिहार में नदी के तेज़ बहाव में ढह गया एक और पुल, बीते कुछ दिनों में ऐसी 15वीं घटना
बिहार के अररिया में परमान नदी पर बना एक पुल मंगलवार को नदी के तेज़ बहाव में ढह गया। गौरतलब है कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों में यह 15वीं ऐसी घटना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुल का निर्माण 2017 में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया गया था व पुल के टूटने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है।