बिहार में नवजात के शव को नोंचकर खा गए सुअर, लोगों ने कहा- देखती रही पुलिस
मोतिहारी (बिहार) में सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंके गए एक नवजात बच्चे के शव को सुअरों द्वारा नोंच-नोंचकर खाए जाने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि घटना के वक्त डायल 112 (पुलिस) की टीम मौजूद थी लेकिन वह मूकदर्शक बनी रही। मामले में एसपी ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच की जा रही है।