बिहार में नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने भाई के साथ जा रही लड़की से की छेड़छाड़, भीड़ ने पीटा
जमुई (बिहार) में अपने भाई के साथ स्कूटर पर जा रही एक लड़की से बिहार पुलिस के सिपाही और चालक समेत 3 लोगों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ व अश्लील टिप्पणी की जिसके बाद भीड़ ने एक आरोपी की पिटाई कर दी। लड़की की मां ने आवेदन में बताया कि तीनों नशे में थे। वहीं, एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।