बिहार में नहीं…यहां है भारत का सबसे कम पढ़ा-लिखा और गरीब ज़िला
मध्य प्रदेश का अलीराजपुर ज़िला भारत का सबसे कम पढ़ा-लिखा और गरीब ज़िला है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, अलीराजपुर की औसत साक्षरता दर महज 36.10% है और अलीराजपुर में पुरुषों की साक्षरता दर करीब 51.92% है और महिलाओं की साक्षरता दर सिर्फ 20.29% है। ज़िले में करीब 71% लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।