बिहार में पीएम मोदी की मौजूदगी में हुआ नए मंत्रिमंडल का विस्तार, निशांत कुमार बने मंत्री

पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को बिहार के नए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 32 नए मंत्रियों ने पद-गोपनीयता की शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में निशांत कुमार समेत जेडीयू कोटे से 13 नेताओं व बीजेपी के 15 नेताओं को जगह मिली है।

Load More