बिहार में पीएम मोदी की रैली में लगे 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एकदिवसीय बिहार दौरे के दौरान बुधवार को मधुबनी में आयोजित रैली में लोगों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले से देश मर्माहत है और हमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। गौरतलब है, पहलगाम हमले के चलते प्रधानमंत्री का स्वागत सादगी से किया गया।