बिहार में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की हुई मौत, मुआवज़ा घोषित
बिहार में पिछले 24 घंटों में आकाशीय बिजली गिरने से 7 ज़िलों में 12 लोगों की मौत हो गई है। जमुई व कैमूर में 3-3, रोहतास में 2 व सारण, सहरसा, भोजपुर और गोपालगंज में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को ₹4-4 लाख का मुआवज़ा देने का एलान किया है।