बिहार में पुण्यतिथि कार्यक्रम में बार-बालाओं के ठुमके, लालू हुए शामिल, JDU ने शेयर किया वीडियो
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि कल्याणपुर (पूर्वी चंपारण) में आरजेडी विधायक मनोज यादव के पिता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में बार-बालाओं का नाच कराया गया था। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए थे। नीरज ने लिखा, "यही लालूवाद विचारधारा है, नाचो मंच हमारा है।"