बिहार में पिता ने 2 साल के बेटे की गला घोंटकर की हत्या, पत्नी से बोला- दूसरा पैदा हो जाएगा
पटना (बिहार) में एक शख्स को अपने 2 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्या कर घर लौटने के बाद आरोपी ने गर्भवती पत्नी से कहा कि उसने एक बेटे को मार दिया है और दूसरा पैदा हो जाएगा। बकौल पुलिस, आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था।