बिहार में पानी भरे गड्डे में पलटी शराब से भरी स्कॉर्पियो, लोगों में लूटने की मची होड़
बिहार के सिवान ज़िले में अवैध शराब से लदी एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस बीच गाड़ी में शराब भरी होने की खबर सुनकर आसपास के लोगों में उसे लूटने की होड़ मच गई और कुछ ही मिनटों में पूरी स्कॉर्पियो खाली हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।