बिहार में पानी में गिरे हेलीकॉप्टर के पास युवक ने बनाया व्लॉग, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में पानी में गिरे वायुसेना के हेलीकॉप्टर के पास पानी के अंदर खड़े होकर एक स्थानीय युवक ने व्लॉग बनाया जो ऑनलाइन वायरल हो गया है। वीडियो में युवक एक ग्रामीण को गले लगाकर उसे वायुसेना के जवानों की मदद करने के लिए शाबाशी देता दिख रहा है। इस वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "वाटर लेवल रिपोर्टिंग।"