बिहार में प्रेमी-प्रेमिका ने भागकर की शादी, लड़की ने कहा- मैं ही इन्हें भगाकर लाई हूं
बेतिया (बिहार) के एक युवक व युवती ने भागकर शादी कर ली है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लड़की बोल रही है, "मैं ही इन्हें भगाकर लाई हूं…जिऊंगी तो इनके साथ...और मरूंगी तो इनके साथ।" लड़की ने अपने घर वालों से लड़के के घर वालों पर केस दर्ज नहीं कराने की गुहार लगाई है।