बिहार में पुल गिरने की घटनाओं को लेकर लालू यादव ने शेयर की कार्टून स्टोरी, हुई वायरल
बिहार में लगातार पुल गिरने की घटनाओं को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने 'X' अकाउंट पर एक कार्टून स्टोरी शेयर की है जो वायरल हो गई है। कार्टूनिस्ट किशोर मीणा के इस कार्टून में पुल को लेकर 2 लोगों में बातचीत को दिखाया गया है। प्रदेश में बीते दिनों में 10 से अधिक पुल गिर चुके हैं।