बिहार में पुल गिरने पर बोले मंत्री अशोक- विभाग तेजस्वी के पास था, उनकी नैतिक ज़िम्मेदारी है

बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने राज्य में पुल गिरने को लेकर कहा है, "यह विभाग 1.5 वर्ष तक आरजेडी के पास था और तेजस्वी यादव इसके मंत्री थे। नैतिक ज़िम्मेदारी उनकी है।" आरजेडी ने इस पर कहा, "18 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और उन्हीं की पार्टी के पास यह विभाग रहा है।"

Load More