बिहार में पुलिस SI भर्ती परीक्षा का फाइनल रिज़ल्ट हुआ जारी, 1,275 अभ्यर्थी हुए सफल
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने मंगलवार को पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिज़ल्ट जारी कर दिया जिसे अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर देख सकते हैं। इस परीक्षा में 822 पुरुष, 450 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। 1,275 पदों के लिए हुई इस भर्ती परीक्षा में 5 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।