बिहार में पोस्टमॉर्टम रूम से लाश का पैर मुंह में दबाकर ले गया कुत्ता
बेगूसराय (बिहार) के सदर अस्पताल में एक आवारा कुत्ते द्वारा पोस्टमॉर्टम रूम से किसी इंसानी लाश का पैर मुंह में दबाकर भागने का मामला सामने आया है। हालांकि लोगों ने किसी तरह कुत्ते से शव के हिस्से को छुड़ाया लेकिन घटना का वीडियो वायरल हो गया है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह शव किसका था।