बिहार में पकड़ा गया फर्ज़ी दारोगा, 6 महीने से दुकानदारों से कर रहा था अवैध वसूली
पटना (बिहार) में विपुल पासवान नामक एक फर्ज़ी दारोगा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुद को दारोगा बताकर रौब झाड़ते हुए दुकानदारों से अवैध वसूली करता था और वह ऐसा पिछले 6 महीने से कर रहा था। फर्ज़ी दारोगा की संदिग्ध गतिविधियों के बाद लोगों ने पुलिस को शिकायत दी थी जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।