बिहार में पड़ोस में भजन-कीर्तन करने आया युवक घर में घुसा, मंदबुद्धि युवती से किया रेप

जमुई (बिहार) में पड़ोस में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन मंडली में शामिल होने आए एक युवक द्वारा घर में घुसकर मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) युवती से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपी ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया।

Load More