बिहार में पति को मारने आए बदमाशों ने पत्नी की कर दी हत्या, चादर से मुंह ढककर सोई हुई थी महिला
बेगूसराय (बिहार) में घर के बाहर चादर से मुंह ढककर सोई हुई 40-वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मृतका के पति दिनेश कुमार महतो के मुताबिक, उसका कुछ लोगों से ज़मीन विवाद है व बदमाश उसकी हत्या करने आए थे। बकौल दिनेश, घटना वाले दिन ठंड लगने पर वह घर के अंदर जाकर सो गया था।