बिहार में पति ने चप्पल में GPS ट्रैकर लगाकर पत्नी को प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ा
पटना (बिहार) में एक शख्स ने बीते दिनों अपनी पत्नी की चप्पल में जीपीएस ट्रैकर लगाकर उसके प्रेमी संग उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके पर शख्स, उसकी पत्नी व प्रेमी में धक्का-मुक्की व मारपीट होने पर पुलिस तीनों को थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, बेवफाई के शक के चलते शख्स जीपीएस ट्रैकर लगाकर पत्नी पर नज़र रख रहा था।