बिहार में पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, लोग बोले- मानसिक रूप से कमज़ोर था
नालंदा (बिहार) में एक शख्स ने अपनी 35-वर्षीय पत्नी के सिर पर कथित तौर पर सिलबट्टे से वार करने के बाद छत से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी और ज़हरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। लोगों के अनुसार, शख्स मानसिक रूप से कमज़ोर था और उसका रांची में इलाज चल रहा था। दंपति में अक्सर विवाद होता था।