बिहार में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में 3 दोषियों को हुई उम्रकैद

सिवान (बिहार) में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में विशेष सीबीआई कोर्ट ने बुधवार को तीन दोषियों रोहित कुमार सोनी, विजय कुमार गुप्ता और सोनू कुमार गुप्ता को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने तीनों पर कुल ₹1.5 लाख का जुर्माना लगाया है। गौरतलब है, 13 मई 2016 को पत्रकार की हत्या हुई थी।

Load More