बिहार में परीक्षा देने जा रही लड़की की प्रेमी ने रास्ते में भरी मांग, वीडियो हुआ वायरल
बिहार के दरभंगा में बोर्ड परीक्षा देने गई एक लड़की के प्रेमी ने सिंदूर से उसकी मांग भर दी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक के पास खड़ी लड़की अपने प्रेमी से खुशी-खुशी अपनी मांग में सिंदूर भरवाती नज़र आ रही है। लड़के ने सिंदूरदान का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।